छत्तीसगढ़
बाजार में लगी गन्ने की दुकान…

गुरुवार को देवउठनी एकादशी को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर गन्ने की दुकान सज गई है। यह दुकान टाऊन हॉल, मंगल बाजार, मदनपुर, चपले चौक सहित जिला के विभिन्न जगह चक्रधर नगर, नटवर स्कूल, सतीगुड़ी़ चौक, कोतरा रोड, ढिमरापुर सहित अन्य क्षेत्रों में है। हर साल की तरह इस साल भी जिले के पुसौर, सरिया व अन्य क्षेत्रों का गन्ना बाजार में आया है। वहीं इसके अलावा अंबिकापुर से भी गन्ना मंगवाया गया है।

देवउठनी त्यौहार को लेकर बुधवार से ही गन्ना की बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि गुरुवार को इसकी बिक्री ज्यादा होने की बात व्यापारी कर रहे हैं। वे बताते हैं कि सुबह से लेकर देर शाम तब गन्ने की बिक्री होती है। उल्लेखनीय है कि देवउठनी पर गन्ने का मंडप बनाते हुए तुलसी व सालिगराम का विवाह कराया जाता है।




