अपराधछत्तीसगढ़जशपुररायगढ़

लाल चन्दन का पौधा बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी को जशपुर पुलिस टीम ने आंध्रप्रदेश से किया गिरफ्तार…

आरोपीगण लाल चन्दन पौधा खरीदने पर बोर कराने, बाउंडी कराने एवं प्रति पौधा देखरेख के नाम पर 2000 रूपये देने का देते थे लालच,

आरोपीगणों द्वारा योजना बद्ध तरीके से कुनकुरी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीणों से लगभग 10 से 12 लाख रू. की ठगी की गई,

ठगी की गई राशि के संबंध में आरोपीयों के बैंक खातों को सीज कराया गया,

थाना कुनकुरी में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 38/2022 धारा 420, 467, 468, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध,

जशपुर ।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पंकज चौहान निवासी घटमुण्डा थाना कुनकुरी ने दिनांक 01.03.2022 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर घटमुडा में कुछ दिन पूर्व एम.लोकेश कुमार एवं पी वासुदेव रेड्डी निवासी पीलेरू (आंध्रप्रदेश) के रहने वाले चन्दन पौधा बेचने के नाम पर आये थे, जहां पर 250 रु के दर से 300 या 300 से अधिक पौधा लेने पर बाड़ी में घेराव, एक बोर व प्रति पौधा देखरेख के लिये 2000 रू देने का लालच दिये, उस लालच में आकर पंकज चौहान एवं उसका पिता उनसे 300 पौधा खरीद लिये एवं 70,000 रूपये एम लोकेश कुमार व पी वासुदेव रेड्डी को दे दिये। पैसा देने के बाद एम. लोकेश कुमार एवं पी. वासुदेव रेड्डी का मोबाईल बंद होने पर प्रार्थी को ठगी होने का संदेह हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पाया गया कि आरोपीगणों ने आस-पास क्षेत्र के ग्राम बनकोम्बो, बगीचा कलिया एवं आसपास के गांव में इसी प्रकार का लालच देकर ग्रामीणों को हजारों की संख्या में लाखों रुपये का चन्दन का पौधा बेच दिये व फरार हो गये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये कुनकुरी पुलिस के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपीयों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु बरगढ़ (ओड़िसा) की ओर रवाना हुये, जहां से आरोपी बरगड़ छोड़ कर आंधप्रदेश की ओर निकल गये थे। सायबर के लगातार सहयोग से आरोपियों का पता-तलाश कर आरोपी एम. लोकेश कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी पीलुर, पी. वासुदेव रेड्डी उम्र 48 वर्ष निवासी पीलुर एवं वी. वेन्कट रम्मना उम्र 55 वर्ष निवासी पीलुर (आंध्रप्रदेश) को चित्तुर में होने पर वहां जाकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में थाना लाया गया। उक्त 03 आरोपीयों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 07.03.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में अन्य 02 आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। उक्त 03 आरोपीयों का बैंक खाता सीज किया गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में उप निरी भास्कर शर्मा थाना कुनकुरी, उप निरी प्रदीप सिदार थाना फरसाबहार, स.उ.नि. रामजी साय पैकरा, प्र.आर. मोहन बंजारे, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता, आर. 59 नन्दलाल यादव, आर. रामसागर नायक, आर. संजय लकडा, आर. नीरज तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!