छत्तीसगढ़

परिवर्तन यात्रा के लिए रथों को किया रवाना…

माथुर बोले- योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा…एक नया इतिहास बनेगा

रायपुर।भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए रथों को दंतेवाड़ा के लिए रवाना कर दिया गया है। रथ के साथ LED स्क्रीन वाले प्रचार वाहन भी भेजे गए है। इससे पहले रथ की विधि विधान से पूजा अर्चाना की गई।

जिसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शामिल रहे।

बता दें, 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 15 सितंबर को जशपुर से बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकालने वाली है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ के कोड़ातराई में सभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इससे पहले 12 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा जिला के दंतेश्वरी मंदिर से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। 16 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरगुजा संभाग के जशपुर में बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को दोनों परिवर्तन यात्रा बिलासपुर में महामाया माता के दर्शन के बाद पूरी होगी। जिसमें पीएम मोदी शामिल होने वाले हैं।

यात्रा के जरिए 90 की 90 सीटें करेंगे टारगेट…

परिवर्तन यात्रा के रथों को रवाना करने के बाद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, 90 की 90 सीटों को टारगेट करके, BJP अपना कार्यक्रम चला रही है। 12 और 15 सितम्बर से दो परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। मोदी सरकार की जन जागरण लोक कल्याण योजनाओं और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया जायगा। परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में एक नया इतिहास लिखने जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!