खरसिया में रविवार रात सड़क हादसे में मकरी निवासी दिलीप यादव का मौत हो गया। दिलीप यादव अपने महका निवासी मनी लाल के साथ बाइक पर रायगढ़ से खरसिया के ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद कलर के इनोवा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एन एच 49 नावापारा पूर्व रक्सापाली माण्ड के मध्य में जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए राहगीरो ने एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर कुछ कर पाते उसके पूर्व ही शिवलोक गमन कर गया वहीं दुर्घटना में घायल दुसरा युवक महका निवासी मनी लाल यादव का उपचार जारी है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक चपले बायंग चौक पर चप्पल दुकान का संचालक था दुर्घटना कारित वाहन स्वामी द्वारा किसी प्रकार का सहायता,सहयोग नहीं किया जा रहा है। जिससे मृतक युवक के साथीयों और लोग आक्रोशित हैं।
भुपदेवपुर थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि दुर्घटना कारित वाहन को भुपदेवपुर पुलिस चिन्हांकित कर लिया गया है। जल्दी ही दुर्घटना कारित करने वाला वाहन चालक पुलिस गिरफ्त में होगा…