
रायगढ़ । रायगढ़ से पत्थलगांव जा रही यात्री बस तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो कर नाले में गिर गयी। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर की है। बताया जा रहा है कि बस में 15 से 20 यात्री सवार थे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच रही है।





