छत्तीसगढ़
खेल संचालनालय में खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के योगदान को किया गया याद

रायपुर। खेल दिवस पर आज 29 अगस्त को सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम रायपुर स्थित खेल संचालनालय में खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। खेल संचालक ने सभी खिलाड़ियों, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों खेल दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। भारतीय हॉकी को शिखर पर पहुंचाने वाले मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद किया गया। उन्होंने सभी को कोरोना महामारी से सतर्कता बरतने की भी अपील की।

