
रायगढ़। छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्वति प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड रायपुर की टीम ने फर्जी डिग्रीधारी तीन आर्युवेद चिकित्सकों के पंजीयन को निरस्त किया है । जिसमें से रायगढ़ जिले से एक चिकित्सक का नाम भी शामिल है। छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक तथा कानूनी चिकित्सा पद्वति एवं प्राकृतिक बोर्ड रायपुर के रजिस्ट्रार संजय शुक्ला ने बताया कि बोर्ड में पंजीकृत तीन आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. गोविंद राम चंद्राकर ग्राम हनौदा दुर्ग, डॉ . अजय कुमार जंघेल ग्राम पंडरिया राजानांदगांव एवं डॉ . खगेश्वर वारे ग्राम हिर्री सारंगढ़ जिला रायगढ़ के शैक्षणिक दस्तावेज संबंधित विश्वविद्यालयों से कूटरचित होने की सूचना मिलने पर उनका पंजीयन प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक यूनानी तथा प्राकृतिक चिकित्सा व्यवसायी अधिनियम 1970 के धारा 19 ( ) (घ ) एवं धारा 29 (ग) के तहत निरस्त कर दिया है।


