दिल्ली

सरदार प्रकाश सिंह बादल किसानों और कमजोर वर्गों के नेता थेः पूर्व सांसद नवीन जिन्दल

नई दिल्ली –

Advertisement
Advertisement
Advertisement
कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल को बठिंडा के बादल गांव स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री बादल लोकप्रिय और महान नेता थे, जो आजीवन किसानों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत रहे।

जिन्दल ने आज पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर उनके साथ दुख सांझा किया और पूरे परिवार को संकट की इस घड़ी में धैर्य बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल जनता के कल्याण के लिए आजीवन समर्पित रहे। वे एक नेकदिल इंसान थे, उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया।


गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल का 27 अप्रैल को निधन हो गया था। वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 और 2007-2017 तक पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वे आजीवन किसानों के हितैषी रहे। उन्हें 16 अप्रैल को सांस लेने में परेशानी होने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल को उनका निधन हो गया। वे पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे ही, सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!