देश /विदेश

कोरोना के नए मामलों में लगातार आ रही है कमी, 24 घंटे में सामने आए 50129 केस 

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को सामने आए 53 हजार से अधिक मामलों के मुकाबले रविवार को 50 हजार से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, देश में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 50,129 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 578 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 78,64,811 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट आ रही  है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले गिरकर सात लाख से नीचे पहुंच गए हैं। वर्तमान में देश में कोविड-19 के 6,68,154 सक्रिय मामले हैं, इसमें पिछले 24 में 12,526 की गिरावट आई है।

वहीं, देश में वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 70,78,123 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 62,077 मरीज वायरस को मात देकर अस्पताल से घर लौटे हैं। दूसरी तरफ, कोरोना वायरस की वजह से 1,17,956 लोगों की मौत हो गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!