छत्तीसगढ़

कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन, मल्लिकार्जुन खड़गेके भाषण से होगा समापन, निकाली जाएगी रैली

रायपुर।रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज तीसरा और आखिरी दिन है। अधिवेशन का समापन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन से होगा। हालांकि, आज खड़गे के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर सभा में मौजूद रहेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे रायपुर के जोरा मेला ग्राउंड में आमसभा होगी। अधिवेशन के समापन पर दोपहर 3 बजे पब्लिक रैली निकाली जाएगी। जोरा गांव में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें लाखों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन में आज पास होंगे तीन प्रस्ताव
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को तीन प्रस्ताव पास किए जाएंगे। इसमें कांग्रेस कृषि और किसान, सामाजिक न्याय और युवाओं को लेकर प्रस्ताव पेश करेगी। इसको लेकर प्रतिनिधियों के बीच लगभग तीन घंटे तक चर्चा होगी। बीते शनिवार यानी अधिवेशन केदूसरे दिन भी कांग्रेस ने तीन प्रस्ताव पास किए थे, इनमें राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामले के प्रस्ताव शामिल थे।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!