देश /विदेश

कोरोना के खिलाफ शुरू होगा ‘जन आंदोलन’, PM मोदी ने कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के खिलाफ बचाव को लेकर जल्द ही जन आंदोलन की शुरूआत करेंगे। पीएम मोदी ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी देशवासियों को दी है। पीएम मोदी अक्टूबर में जन आंदोलन की शुरूआत करेंगे।

News:अब मार्च 2021 तक मिलती रहेगी MSME के कर्ज पर ब्याज सहायता, रिजर्व बैंक ने जारी किए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर से शुरू होने वाले त्योहारी मौसम, सर्दियों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना के खिलाफ बचाव को लेकर आज से एक ‘जन आंदोलन’ की शुरूआत करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं।

 

 

 

 

दरअसल त्यौहारी सीजन और सर्दियों के मौसम में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पीएम मोदी जन आंदोलन चलाकर कोरोना हाराने का अह्वान करेंगे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों! हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें। हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ‘दो गज की दूरी’ रखें।’

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई लोगों को प्रेरित करती है और हमारे कोरोना योद्धाओं को इससे बहुत ताकत मिलती है। हमारे सामूहिक प्रयासों ने कई लोगों की जान बचाई है। हमें गति जारी रखनी होगी और अपने नागरिकों को वायरस से बचाना होगा।’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!