छत्तीसगढ़रायगढ़

कोरोना सर्वे अभियान के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर भीम सिंह

रायगढ़ । कलेक्टर से भीम सिंह आज रायगढ़ शहर के सराईभदरा इलाके में चल रहे सघन सामुदायिक कोरोना वायरस सर्वे अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने आज के सर्वेक्षण के दौरान लक्षणयुक्त और हाई रिस्क वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसरी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो लोग चिन्हांकन के पश्चात सूचना देने पर भी सैंपल लेने के लिए बनाए गए कलेक्शन बूथ में नहीं पहुंच रहे हैं, उनके घर-घर जाकर सैंपल कलेक्ट किए जाएं। उन्होंने सेम्पल कलेक्शन के लिये बनाये गये बूथों की जानकारी लोगों के बीच प्रचारित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने इसके साथ ही शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए कम से कम आठ रिक्शे के साथ लाउड स्पीकर के द्वारा प्रचार प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिसमें यह संदेश खास तौर पर दिया जाए कि यह कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान इस कोरोना महामारी में लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें काफी बड़े पैमाने पर शासकीय अमले को लगाया गया है।

सर्वे अभियान का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की पहचान कर उन्हें इलाज उपलब्ध कराया जाये जिससे मरीज गंभीर स्थिति की ओर न बढ़े। यह न सिर्फ मरीज व उसके परिवार बल्कि पास-पड़ोस व गांव, शहर सभी लोगों के लिये महत्वपूर्ण है यह कोरोना की रोकथाम में सहायक सिद्ध होगा अत: लोग अभियान के महत्व और गंभीरता को समझे तथा सर्वे टीम को पूरा सहयोग प्रदान करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!