रायगढ़
नमन किए बलिदानीयों को संतोष कुमार सिंह


आज पुलिस स्मृति दिवस है। हमारे पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान का इतिहास भी किसी से कम नहीं है. कुछ ऐसा ही साल 1959 में हुआ था जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों से एक झड़प में पुलिसकर्मी पीठ दिखाने के बजाय चीनी सैनिकों की गोलियां सीने पर खाकर शहीद हुए। चीन के साथ देश की सीमा की रक्षा करते हुए जो बलिदान दिया था, उसकी याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है.
पिछले एक साल (1 सितम्बर 2019- 31 अगस्त 2020) में 264 पुलिसकर्मी देश भर में डयूटी के दौरान शहीद हुए हैं। छत्तीसगढ़ में 25 अधिकारियों व जवानों ने इस अवधि में अपने प्राणों की आहुति दी हैं। सैल्यूट और श्रद्धांजलि…




