छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत…

एक ही परिवार के 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत…

रायपुर. गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. ये घटना महासमुंद में हुई. जहां एक ही परिवार के 6 लोगों के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.
5 बच्चों समेत एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. सभी संभवतः एक ही परिवार के बताए जा रहे है. ये घटना महासमुंद के इमलीभाटा नहर पारा के पास की बताई जा रही है.

ये ट्रेन हादसा किस ट्रेन से हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ रही है. वहीं मौके पर पुलिस और आरपीएफ पहुंच गई है. घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है. लेकिन पोस्ट करने योग्य नहीं है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ये पूरा परिवार महासमुंद के बेमचा का रहने वाला है और ये मां और 5 बच्चे है. पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में ये पता चला है कि पति केजराम दारू पीने का आदी है कल शाम साढ़े सात बजे घर में खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गई. जिन लोगों की मौत हुई है उसमें श्रीमती उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष, अन्पूर्णा साहू साहू उम्र 18 वर्ष, यशोदा साहू उम्र 16 वर्ष, भूमिका साहू उम्र 14 वर्ष, कुमकुम साहू उम्र 12 वर्ष और तुलसी साहू उम्र 10 वर्ष बताया जा रहा है.

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!