छत्तीसगढ़

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में लखपति दीदियों को सम्मानित किया…


लखपति दीदियों की संख्या 4 लाख तक करने का लक्ष्य – श्री शिवराज सिंह चौहान

लखपति दीदियों ने सम्मान के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया

केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को सम्मानित किया।

सरगुजा जिले के विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लोसंगी निवासी बीसी सखी बालेश्वरी यादव को 5 ग्राम पंचायतों के जरूरतमंद वृद्धों, दिव्यांगों, पेंशन, मनरेगा के हितग्राहियों को उनके अपने ग्रामपंचायत स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध कराए जाने और अभी तक 11.24 करोड़ रुपए का व्यवहार किए जाने पर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरी की सम्मानित जेंडर रिसोर्स परसन अम्बे दास ने संकुल स्तरीय महिला संगठन अंतर्गत कार्य करते हुए घरेलू हिंसा और विवाद के 37 केस का निपटारा किया, साथ ही ह्मूमन ट्राफिकिंग की शिकार 3 युवतियों को सुरक्षित घर वापसी में अहम भूमिका निभाई है।

सम्मान प्राप्त करने वाली विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंड्राकला के संजीवनी स्व सहायता समूह की निर्मला एक्का द्वारा समूह से लोन लेकर सेण्ट्रिंग प्लेट एवं मिक्सर का कार्य शुरू किया गया, वर्तमान समय में ये आवास योजना के 10 घरों के लिए सेण्ट्रिंग सामग्री उपलब्ध करा सकती हैं, ये एक लखपति दीदी हैं।

विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंड्राकला के चंदा स्व सहायता समूह की बबिता यादव के द्वारा समूह से लोन लेकर 1 वर्ष से सीमेंट और गिट्टी का व्यवसाय किया गया, जिसका पूरा उपयोग अपने तथा पंचायत क्षेत्र और आस-पास के आवास योजना के घर बनाने में भी किया जा रहा है। लोन वापसी के साथ-साथ बबिता लखपति दीदी भी हैं।

इसी प्रकार जिला मनेन्द्रगढ़ चिरतिरी-भरतपुर के राधा महिला स्वसहायता समूह की चांदनी सिंह ने सीआईएफ/बैंक लिंकेज के द्वारा 50 हजार रूपये से मुर्गी पालन एवं सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया, आज उनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये तक है।

यह कार्यक्रम लखपति दीदियों के लिए बेहद भावनात्मक रहा। कई लखपति दीदियां केंद्रीय मंत्री से सम्मानित होने के बाद भावुक हो गईं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!