आध्यात्मछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

गोड़म ग्राम के माँ संतोषी मंदिर में “दिव्य दरबार” बना जनविश्वास का प्रतीक

रायगढ़। हनुमान जी के कृपापात्र,माँ संतोषी मंदिर परिसर में विगत कई वर्षों से पंडित अजय उपाध्याय द्वारा आयोजित “जनकल्याण दरबार” अब पूरे क्षेत्र में आस्था, सेवा और विश्वास का केंद्र बन गया है। पंडित उपाध्यक्ष बिना किसी लालच, शुल्क या दिखावे के श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनकर उनके समाधान बताते हैं।

पंडित अजय उपाध्याय का कहना है — “हम मन की बात बताते हैं, मन की कीमत नहीं लगाते। हमारे दरबार में सभी खुले दिल से आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं। हम किसी से एक पैसा नहीं माँगते, केवल सनातन धर्म के प्रचार और जनकल्याण के उद्देश्य से पर्चा निकालते हैं और समस्याओं का समाधान बताते हैं।”

दरबार में गाँव-गाँव से श्रद्धालु पहुँचते हैं, अपनी पीड़ा, परेशानियाँ और मन की बातें साझा करते हैं, और समाधान पाकर लौटते हैं। यहाँ कोई पर्दा नहीं, कोई स्वार्थ नहीं — सिर्फ निःस्वार्थ सेवा का भाव है।

क्षेत्र के सैकड़ों लाभान्वित लोगों का कहना है — “जो भी यहाँ आता है, संतुष्ट होकर ही लौटता है। यहाँ न कोई छल है,न दिखावा। इस दरबार से हजारों लोगों को अपने कष्ट से मुक्ति मिली है।”

आस्था और मानव सेवा का यह अद्भुत संगम “जनकल्याण दरबार” न केवल गोड़म ग्राम बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी जनविश्वास की मिसाल बन चुका है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!