खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

मोटर सायकल का चालक वाहन की गति पर नहीं रख सका नियंत्रण, दुर्घटना में दो की मृत्यु,एक घायल….

मोटर सायकल का चालक वाहन की गति पर नहीं रख सका नियंत्रण, दुर्घटना में दो की मृत्यु,एक घायल….

जोबी चौकी प्रभारी थानूराम नायक से मिली जानकारी के

अनुसार वाहन चलाते समय बरती गई लापरवाही के कारण आज दिनांक 04/09/2021 के भोर में पुलिस चौकी जोबी अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में बाइक में सवार तीन लोगों में दो व्यक्ति मौके पर ही दम तोड़ दिये एक व्यक्ति घायल है, जिसका ईलाज खरसिया अस्पताल में जारी है । घटनास्थल को देखने पर बाइक की तेज गति दुर्घटना का कारण ज्ञात होता है । जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04.09.2021 के सुबह ग्राम देहरसुंआ चरखाडार थाना करतला जिला कोरबा निवासी श्रवण राठिया पिता रूपलाल राठिया उम्र 22 वर्ष, परमेश्वर राठिया पिता नेहरू राठिया उम्र 19 साल और नेहरू नरेन्द्र राठिया मोटर सायकल CG 12-AJ-1124 से खरसिया की ओर आ रहे थे ।

बाइक को श्रवण राठिया चला रहा था बाइक की गति इतनी थी कि श्रवण बाइक की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और जोबी जाने के मेनरोड़ पर बिंझरा नर्सरी काफरमार मेनरोड के किनारे महुआ झाड़ को ठोंकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे श्रवण राठिया व परमेश्वर राठिया का मौके पर फौत हो गया तथा नरेन्द्र कुमार राठिया को गंभीर चोटें आयी जिसे डॉयल 112 वाहन से ईलाज के लिये खरसिया अस्पताल पहुंचाये।

घटना के संबंध में ग्राम कोटवार काफरमार के रिपोर्ट पर वाहन चालक श्रवण राठिया के विरूद्ध थाना खरसिया (जोबी) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!