प्रयास और प्रतिभा का उत्सव: ग्रामीण अंचल से उभरती सफलता की नई इबारत

खरसिया। किसी भी विद्यालय की वास्तविक पहचान केवल उसकी इमारतों से नहीं, बल्कि वहाँ से निकलने वाली प्रतिभाओं से होती है। शाला परिवार से मिली जानकारी के अनुसार प्रयास आवासीय प्रवेश परीक्षा 2025-26 तथा राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं,बल्कि खण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया लक्ष्मी नारायण पटेल,बीआरसी प्रदीप साहु के सफल मार्ग दर्शन में ग्रामीण शिक्षा की बदलती तस्वीर का सशक्त प्रमाण है।
बैकुंठपुर (बासनपाली)विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों,
उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों का सम्मान कर यह संदेश दिया कि सीमित संसाधनों के बीच भी समर्पित प्रयास असाधारण उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य एल. डी. पटेल (संकुल प्राचार्य)मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में गीताराम निषाद (शैक्षिक समन्वयक), लोकेश्वर पटेल (SMC अध्यक्ष, मिडिल स्कूल), बृजलाल कंवर (SMC अध्यक्ष, प्राथमिक शाला) हेमन्त कुमार पटेल, रामकृष्ण साहु शिक्षक सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक तुलेश्वर प्रसाद पटेल के नेतृत्व में समूचे शैक्षणिक परिवार ने इस उपलब्धि को साझा किया।

इस वर्ष प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए भावना यादव एवं पूर्णिमा का चयन हुआ, जबकि NMMS परीक्षा में भावना यादव पिता टेकलाल यादव, पूर्णिमा पिता राधे चन्द ,ओम कुमारी पिता हीरालाल राठिया, गीता यादव पिता कालाचंद यादव तथा दामिनी पिता केवल प्रसाद निषाद ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
इन उपलब्धियों के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही प्रेरणादायी भूमिका तुलेश्वर प्रसाद पटेल प्रभारी प्रधान पाठक तुलेश्वर प्रसाद डनसेना शिक्षक,श्रीमती पुष्पा पटेल – शिक्षिका,कामेश्वर प्रसाद सिदार प्रधानपाठक प्राथमिक शाला,श्रीमती ममता पटेल (शिक्षिका) कुबेर प्रसाद नायक (भृत्य) के सतत मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास की भी रही है। ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे परिणाम यह सिद्ध करते हैं कि यदि विद्यालय, शिक्षक और परिवार एक साझा लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें, तो प्रतिभा किसी भी परिस्थिति की मोहताज नहीं रहती।

आज जब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर अनेक चुनौतियाँ सामने हैं, ऐसे परिणाम समाज में आशा का नया विश्वास जगाते हैं। यह सम्मान समारोह केवल सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि उन अनगिनत सपनों का उत्सव है जो गाँव की पगडंडियों से निकलकर भविष्य की नई राहें तय करने का साहस रखते हैं।
इन विद्यार्थियों की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के समर्पण से ग्रामीण अंचल का हर छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकता है।


