पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि, डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात…

सारंगढ़। ग्राम बड़े घोठला (सारंगढ़) में पूर्व सरपंच स्वर्गीय देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सविता पटेल के असामयिक निधन पर जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

शोक सभा में डॉ. नायक ने दिवंगत दंपती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल दें।

इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत दंपती के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकग्रस्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ॐ शांति।




