Chhattisgarh
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले में आज पुलिस की प्रेसवार्ता
रायपुर। थाना तेलीबांधा में दर्ज एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पेपर लीक मामले को लेकर पुलिस आज 22 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभा कक्ष में मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के समक्ष साझा की जाएगी। प्रेसवार्ता में सभी मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।




