नवपदस्थ बीईओ आर.एल. कुजूर से टीचर्स एसोसिएशन की सौजन्य भेंट…

खरसिया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, ब्लॉक खरसिया के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ खण्ड शिक्षा अधिकारी आर.एल. कुजूर से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था,शिक्षकों से जुड़े विषयों तथा विभाग और शिक्षक संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री गुरुदेव राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष खगेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, महामंत्री चंद्र प्रकाश राठौर सहित राकेश राठौर, गोविंद प्रसाद वर्मा, भारत लाल राठिया, पुष्पलता राठौर, आभा तिर्की, गांधी निषाद, अमित साहू, लव साहू एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष इंद्रदेव सिदार शामिल रहे।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बीईओ कुजूर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, कुजूर ने शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर विद्यालयीन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य करने की बात कही।




