छत्तीसगढ़रायगढ़

कोविड रिलीफ के लिये टिल्लू मेमोरियल ट्रस्ट ने सौपा 31 हजार का चेक

जिला प्रशासन ने जताया आभार

रायगढ़।  वैश्विक महामारी कोरोना के इस कठिन दौर में शासन-प्रशासन की मुहिम को सफल बनाने की कलेक्टर  भीम सिंह की अपील पर लोग सामाजिक दायित्व निभाकर अपना योगदान दे रहे है। कोविड अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज व खानपान मुहैय्या हो इसके लिये शहर के समाज सेवी व दानदाताओं द्वारा अपने स्तर पर सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ के टिल्लू मेमोरियल ट्रस्ट के पुरूषोत्तम अग्रवाल (संजीवनी अस्पताल) द्वारा प्रदत्त 31 हजार रुपये की सहयोग राशि का चेक  तरूण अग्रवाल द्वारा कलेक्टर  भीम सिंह को सौंपा गया। ऐश अग्रवाल, एम.संस ने भी आज 5100 रुपये की सहयोग राशि कलेक्टर भीम सिंह को सौंपी।


जिला प्रशासन सभी सहयोगकर्ताओं का आभारी है जो इस संकट के समय में सुविधाओं को बेहतर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!