ChhattisgarhRaigarh

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आज रायगढ़ दौरा, जांजगीर से शुरू होगा प्रवास

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका दिन विभिन्न बैठकों और विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी के साथ व्यस्त रहेगा।

कार्यक्रम के अनुसार मंत्री चौधरी सुबह 8 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास से कार द्वारा जांजगीर के लिए रवाना होंगे। करीब 11 बजे जांजगीर पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:01 बजे जांजगीर से सक्ती होते हुए रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र के घुटकुपाली के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 2 बजे घुटकुपाली में प्राथमिक शाला भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके बाद 2:40 बजे घुटकुपाली से छपोरा के लिए रवाना होकर 2:45 बजे छपोरा में आंगनबाड़ी भवन एवं मंगल भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात मंत्री चौधरी 3:25 बजे छपोरा से कांदागढ़ के लिए रवाना होंगे। शाम 3:30 बजे कांडागढ़ पहुंचकर माध्यमिक शाला कांदागढ़ में सांस्कृतिक मंच के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:20 बजे कांदागढ़ से रायगढ़ के लिए प्रस्थान कर शाम 5 बजे रायगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक रायगढ़ में विभिन्न बैठकों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है।

मंत्री का यह दौरा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित शैक्षणिक,आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक भवनों से जुड़े विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार दौरे के दौरान जांजगीर से रायगढ़ तक कई स्थानीय कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहेगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!