ChhattisgarhRaigarhखरसियाछत्तीसगढ़

रायगढ़: झमाझम बारिश से बदला माहौल, खेतों में लौटे किसान; खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार

रायगढ़। जिले में देर रात से जारी झमाझम बारिश ने मानसून की सुस्ती को पीछे छोड़ दिया है। लंबे इंतजार के बाद हुई अच्छी वर्षा से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है और खेतों में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जिले में 210.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ जिले में 6 जुलाई तक 210.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 60 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 335.8 मिली मीटर, पुसौर में 210.8, खरसिया में 196.7, घरघोड़ा में 134.6, तमनार में 328.5, लैलूंगा में 166, मुकडेगा में 131.8, धरमजयगढ़ में 137.4, छाल में 204.2 एवं कापू में 257 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
बारिश के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में किसान पूरे उत्साह के साथ धान सहित खरीफ फसलों की बुआई और अन्य कृषि कार्यों में जुट गए हैं। कई स्थानों पर मानसून की देरी के कारण रुकी बुआई अब तेजी से शुरू हो गई है। पर्याप्त नमी मिलने से खेत तैयार हो रहे हैं और कृषि कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर हुई यह वर्षा धान सहित खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। यदि आने वाले दिनों में भी मानसून इसी तरह सक्रिय रहा, तो जिले में बेहतर उत्पादन की उम्मीद मजबूत होगी।

लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों में नई उम्मीद जगी है, वहीं प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। मानसून की यह सक्रियता खेती-किसानी के लिए राहत लेकर आई है और ग्रामीण अंचलों में एक बार फिर खेतों में रौनक लौटती दिखाई दे रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!