
खरसिया। खरसिया विधायक, प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र वासियों, प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र,प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है।

लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।




