रायगढ़।धारदार हथियार लहरा कर लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की दोपहर चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली कि पंजरी प्लांट में रहने वाला संजय सिंह राजपूत उर्फ बाबू ब्लेड मोहल्ले में उत्पात करते हुए चौक पर आकर धारदार चाकू लहराते लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के साथ पेट्रोलिंग पार्टी को मौके के लिए रवाना किया। पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर सुरक्षा उपाए अपनाते हुए संजय सिंह राजपूत उर्फ बाबू ब्लेड को एक धारदार चाकू के साथ काबू में लिया। आरोपी संजय सिंह राजपूत उर्फ बाबू ब्लेड पिता कुलेश्वर सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी पंजरी प्लांट बुढी माई मंदिर के पीछे थाना चक्रधरनगर के कब्जे से पुलिस ने जब्त किया। वहीं आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
Related Articles
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के साथ वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर समीक्षा बैठक और अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की
24th August 2024
Check Also
Close



