छत्तीसगढ़

देश की सबसे लंबी लोड मालगाड़ी ‘सुपर वासुकी’ पटरी पर दौड़ी…रेल मंत्री ने क‍िया ट्ववीट

कोरबा से राजनांदगांव के परमकला के बीच चली थी मालगाड़ी 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को पांच मालगाड़‍ियों  को जोड़कर कोरबा से राजनांदगांव के परमकला के बीच चलाया गया. इसकी लंबाई 3.5 किमी थी. यहां से मालगाड़ी को अलग कर जिन बिजली घरों के लिए कोयला आपूर्ति होनी थी, वहां के लिए रवाना कर दिया गया.

मालगाड़ी कोयला लोड होकर पहली बार चली

इससे पहले भी 22 जनवरी 2021 में पांच खाली मालगाड़ी भिलाई से कोरबा लाई गई थी. इसे वासुकी नाम दिया गया था. मालगाड़ी कोयला लोड होकर पहली बार चली है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का दावा है कि यह देश की सबसे लंबी मालभाड़ा ट्रेन है.

6 इंजनों ने खींचा लोड 

इस ट्रेन का नाम सुपर वासुकी द‍िया गया है. इसमें वैगन की संख्‍या 295 है. इसमें 27 हजार टन कोयला लोड था ज‍िसे 6 इंजन खींच रहे थे. इस ट्रेन की लंबाई 3.5 क‍िलोमीटर थी ज‍िसने 260 क‍िलोमीटर की दूरी तय की. इस दूरी को तय करने में ट्रेन को करीब 11 घंटे 20 म‍िनट लगे.

रेल मंत्री ने क‍िया ट्ववीट  

इस ट्रेन के बारे में जानकारी को केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने ट्ववीट भी क‍िया ज‍िसमें कोथारी रोड स्‍टेशन से पूरी ट्रेन गुजरते हुए द‍िखाई गई है.

 

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!