छत्तीसगढ़रायगढ़

महिला प्रधान आरक्षक युवक को खोजबिन कर की परिजनों के सुपुर्द…

रायगढ़ । थाना चक्रधरनगर में ग्राम कोसमपाली के युवक रंजीत सिदार पिता बाबूलाल सिदार उम्र 26 वर्ष के गुम होने की रिपोर्ट रंजीत के बड़े भाई द्वारा दर्ज कराया गया था । रिपोर्टकर्ता बताया कि रंजीत अचानक घर से कहीं चला गया है, आसपास पता किये पता नहीं चल रहा है जिससे घरवाले काफी परेशान है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह द्वारा महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव को गुम इंसान की जांच पतासाजी का निर्देश दिया गया । जांचकर्ता द्वारा गुम इंसान के परिजनों से पूछताछ कर उसके दोस्तों, जान परिचित से पूछताछ कर गुम इंसान की लगातार जांच किया जा रहा था किन्तु गुम इंसान का पता नहीं चल पा रहा था जिस पर जांचकर्ता द्वारा आसपास के गांव एवं प्लांट एरिया में गुम इंसान को फोटो देकर जानकारी देने कहा गया । इसी बीच दिनांक 11.04.2022 को युवक रंजीत सिदार के ग्राम कोटमार स्थित इण्ड सिनर्जी लिमिटेड कम्पनी में सुपरवाइजर का काम करने की जानकारी मिली जिस पर जांचकर्ता द्वारा रंजीत को तलब किया गया । रंजीत सिदार बताया कि खाली बैठे रहने पर घरवाले काम करने के लिये ताना देते थे तो घर में बिना बताये प्लांट में ठेकेदारी पर सुपरवाइजर के काम पर लगा गया था जिस परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!