ख़बरें जरा हटकरदेश /विदेशविविध खबरें

हर पार्टी से अच्छे संबंधों के कारण जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति बनना लगभग तय

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होने हैं। भाजपा ने एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। एनडीए द्वारा इस पद के लिए दावेदार बनाए जाने बाद धनखड़ का अब उपराष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है।

कौन हैं जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ एक समय में राजस्थान की सियासत में एक चर्चित चेहरा हुआ करते थे। वो राजनीति में आने से पहले राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें राजनीति का मंजा हुआ खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने राजस्थान में जाटों के आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। धनखड़ मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं से हैं। वो कानून, सियासत, सियासी दांवपेंच और हर पार्टी के अंदर अपने संबंधों की महारत के लिए जाने जाते हैं। वे राजस्थान की जाट बिरादरी से आते हैं। इस समुदाय में धनखड़ की अच्छी खासी साख है।

राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ को देखते हुए ही बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। जगदीप धनखड़ वैसे तो पहले जनता दल और कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं लेकिन अब वो बीते दो दशक से बीजेपी के साथ हैं। ऐसा कहा जाता है कि धनखड़ ने पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी से दो-दो हाथ करके बीजेपी के प्रति अपनी वफादारी साबित की। उन्हें इसका ही इनाम मिला है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!