छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑटो चालक से मारपीट बीच बचाव करने आये ससुर पर अस्तुरा से वार

कोतवाली थाने में आदतन आरोपियों पर गंभीर धाराओं पर अपराध दर्ज

रायगढ़। थाना कोतवाली रायगढ़ अंतर्गत पूछापारा इंदिरा नगर रायगढ़ में रहने वाला संजय रात्रे उम्र 26 वर्ष आटो चलाने का काम करता है । दिनांक 02.09.2020 को संजय रात्रे अपने ससुरालजाने के लिये करीब 5,000 रूपये ATM से खर्चे के लिये लिए निकाला था जिसे पूछापारा के भोलु कुर्रे एवं संजु बघेल देखे थे ।

शाम को संजय अपने ससुराल जो पूछापारा में ही है जा रहा था रास्ते में भोलु कुर्रे और संजु बघेल उससे 2,000 रूपये मांगे तो संजय नहीं दिया । उसी बात की रंजिश पर भोलु कुर्रे और संजु बघेल अपने सथियों के साथ संजय के ससुराल आ गये और संजय को गाली गलौच कर रहे थे ।

संजय की पत्नी बाहर आकर मना की तो उसे मारने लगे । तब संजय और उसका ससुर लक्ष्मी प्रसाद रात्रे आकर बीच बचाव किये । तब भोलु कुर्रे, संजय के ससुर लक्ष्मी रात्रे पर अस्तुरा से गला, कान के पास मारा और संजु बघेल टांगी लेकर संजय के ससुरालवालों से झगड़ा मारपीट कर रहा था ।

आहत लक्ष्मी रात्रे को केजीएच रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में संजय रात्रे के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपीगण संजु बघेल, भोलु कुर्रे व अन्य पर धारा 307, 294, 323, 427, 456, 506, 34 भादंवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपीगण आदतन मारपीट के आरोपी है जो घटना के बाद से फरार है । कोतवाली पुलिस आरोपियों की पतासाजी के लिये मुखबिर लगा रखी है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!