गुरू पूर्णिमा पर अघोर आश्रम में विविध आयोजन
अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम पोड़ी दल्हा अकलतरा में गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आश्रम ट्रस्ट आयोजन की तैयारी में जुटा है।
गुरू पूर्णिमा पर हर साल की तरह इस बार भी श्रद्घालु पहुंचेंगे। यहां जिले सहित देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्घालु पहुंचते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आश्रम परिवार द्वारा आयोजन की तैयारी की जा रही है। गुरू पूर्णिमा पर आश्रम में धर्म-कर्म के कई काम होंगे। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा का वितरण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधरोपण भी किया जाएगा। जरूरतमंदों को कपड़े बांटे जाएंगे। आरती, पूजन और अघोरानाम संकीर्तन होगा। इसके साथ ही श्रद्घालु गुरू पीठ का दर्शन पूजन कर सुख शांति और समृद्घि की कामना करेंगे। गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आरंभ सुबह पौधरोपण से होगा। आरती, पूजन और संकीर्तन होगा भक्तगण गुरू दर्शन करेंगे। वस्त्र वितरण कार्यक्रम और प्रसाद वितरण होगा।
कापालिक धर्म रक्षित रामजी बाबा आशीर्वचन देंगे। गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दिन आश्रम परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में लोगों का परीक्षण कर दवा दी जाएगी। शिविर में अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ
https://thedehati.com/?p=44936
अघोर पथ पर आस्था विश्वास रखने वाले खरसिया क्षेत्र के अनुभवी डाक्टर दिलेश्वर प्रसाद पटेल भी अपनी सेवा देंगे।