रायपुर

पीसीसी अध्यक्ष के पीएसओ की कोरोना रिपोर्ट को लेकर भ्रम की स्थिति, मचा हडक़ंप

दोबारा कराया गया टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष मोहन मरकाम के पीएसओ की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजीटिव या निगेटिव इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिससे हडक़ंप मचा हुआ है। इस भ्रम को दूर करने के लिए पीएसओ का दोबारा टेस्ट कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पीसीसी अध्यक्ष श्री मरकाम के पीएसओ ने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था। इस टेस्ट होने के बाद पीएसओ को फोन पर यह खबर दी गई कि उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, लेकिन कुछ देर बार फिर फोन पर बताया कि रिपोर्ट निगेटिव है।

इस तरह पहले पॉजीटिव और फिर निगेटिव की जानकारी मिलने से पीएसओ व उसके संपर्क में रहे पीसीसी अध्यक्ष सहित कई नेताओं में हडक़ंप मचा हुआ है। भ्रम की स्थिति होने के कारण पीएसओ का दोबारा टेस्ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट शाम तक आने की संभावना है। इस रिपोर्ट के आने तक पार्टी के कई नेताओं में हडक़ंप मचा रहेगा। क्योंकि अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि श्री मरकाम सहित कई नेताओं का भी टेस्ट कराने के साथ उन्हें क्वारंटाईन किया जा सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!