
कबीरधाम । थाना चिल्पी और बोड़ला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी अलग क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से कुल जुमला कीमती 1,20,000 / – रूपये पुलिस ने बरामद किया है।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ . लाल उमेंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके के मार्गदर्शन पर चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना चिल्पी एवं थाना बोड़ला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये तीन आरोपी विक्रम दास उर्फ मिट्ठन पनरिया पिता स्व . सुन्दर दास पनरिया साकिन ग्राम चिल्पी थाना चिल्पी जिला कबीरधाम, संदीप उर्फ बाबुल धारवैया पिता डिलन दास धारवैया साकिन ग्राम चिल्पी थाना चिल्पी जिला कबीरधाम और नरोत्तम विश्वकर्मा पिता रामभरोस विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष साकिन दोनासागर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 7 अलग अलग कंपनियों की मोटर साइकिल को ग्राम दोनासागर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर से बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत 1,20,000 / रूपये को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



