छत्तीसगढ़

विकास उपाध्याय ने विकास कार्यों का क्षेत्र के नागरिकों से कराया भूमि पूजन

रायपुर । संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने शुक्रवार को सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा अभियान के तहत वीर सावरकर नगर वार्ड एवं शहीद भगत सिंह वार्ड अन्तर्गत 1,53,78,000 रू. (राशि एक करोड़ त्रेपन लाख अठहत्तर हजार रूपये) के विकास कार्यों का क्षेत्र के नागरिकों से भूमि पूजन कराया। संबंधित ठेकेदारों को जल्द कार्य पूर्ण करने एवं उच्च गुणवत्ता बनाये रखने हेतु निर्देशित भी किया।

विकास उपाध्याय ने बताया

  1. वार्ड क्र.01 अन्तर्गत ज्ञान भारती स्कूल के पीछे सी.सी. रोड व नाली निर्माण हेतु 8.25 लाख ₹
  2. शारदा मंदिर के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 8.60 लाख ₹
  3. जरवाय सामुदायिक भवन संधारण कार्य हेतु 16.50 लाख ₹
  4. हीरापुर भवन तारू गार्डन तथा हीरापुर गार्डन में रंगरोगन तथा संधारण कार्य हेतु 3.00 लाख ₹
  5. अटारी मंदिर के पास सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण हेतु 5.40 लाख ₹
  6. हीरापुर कॉलोनी एवं बस्ती क्षेत्र में रोड एवं नाली निर्माण हेतु 20.00 लाख ₹
  7. शासकीय उ.मा. शाला हीरापुर में जीर्णोद्धार कार्य हेतु 5.00 लाख ₹
  8. अटारी स्थित कांजी हाउस में पेवर ब्लॉक एवं समतलीकरण कार्य हेतु 5.00 लाख ₹
  9. अटारी मुक्तिधाम में सरहदी दीवाल निर्माण हेतु 34.00 लाख ₹
  10. हीरापुर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु 21.03 लाख ₹ और
  11. वार्ड क्र.21 अन्तर्गत सुख सागर गुरुद्वारा के पास सी.सी. रोड निर्माण हेतु 8.50 लाख ₹
  12. गायत्री मंदिर के पास से रिंग रोड नं.02 तक सड़क कांक्रीट निर्माण हेतु 4.00 लाख ₹
  13. रोटरी नगर गुरुद्वारा के सामने हरमीत कौर के मकान तक सड़क नाली निर्माण हेतु 3.00 लाख ₹
  14. शीतला मंदिर के पास से रामाधार यादव के मकान होते हुए कर्मा विद्या मंदिर तक सड़क कांक्रीटीकरण निर्माण हेतु 5.50 लाख ₹
  15. टाटीबंध स्थित भाटापारा बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख ₹
  16. प्राथमिक शाला टाटीबंध में शौचालय मरम्मत कार्य हेतु 0.50 लाख ₹
  17. पूर्व माध्यमिक शाला टाटीबंध में शौचालय मरम्मत कार्य हेतु 0.50 लाख ₹ का भूमि पूजन किया गया।

पश्चिम विधानसभा के आम जनमानस में बातें चल रही हैं कि सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा जम्मो मनखे मन बर कारगर साबित होही अउ जो करोड़ों रूपया के लागत से काम होवथे ओखर से विकास के पहिया ला नवा गति जरूर मिलही।’’ विकास उपाध्याय ने कहा ये सभी विकास कार्य मूलभूत जरूरतों एवं जनसुविधाओं से जुड़े हुए हैं। इस बात को लेकर उन्होंने खुशी व्यक्त की कि वार्डवासियों का भी भरपूर साथ मिल रहा है, उन्होंने कहा मेरे द्वारा आम जनता को आश्वस्त किया गया है कि चरणबद्ध तरीके से पश्चिम विधानसभा के विकास कार्यों को बेहतर रूप देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही धीरे-धीरे जन आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य में अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्य किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!