
खरसिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग ने नगरवासियों सहित क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को प्रेम, भक्ति, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला पर्व बताया।
जन्माष्टमी के संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, कर्म, कर्तव्य और लोककल्याण का मार्ग दिखाता है। उनके द्वारा दिया गया गीता का संदेश आज भी मानव जीवन को कठिन परिस्थितियों में धैर्य और सही कर्म की प्रेरणा देता है।
कमल गर्ग ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूत हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाने तथा भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
“नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ जन्माष्टमी का पर्व क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा।




