छत्तीसगढ़

नगरपालिका के पास के दुकानों में लगी भीषण आग…

बलौदा बाजार। जिले के कसडोल में नगरपालिका के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई है जिसकी सूचना पर कसडोल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने की सूचना पर कसडोल पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम रहे थे. इसी दौरान वहां बड़ा विस्फोट हो गया जिससे आग को बुझाने गए पुलिस आरक्षक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे रायपुर रिफर किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक जीवन पाटले चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे ब्लास्ट से उसका हाथ की उंगली व जबडा फटकर अलग हो गया. साथ ही दो दमकल कर्मी भी झुलस गये. दमकल कर्मियों का कसडोल के स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया है. आग लगने की घटना का कारण अज्ञात है।

कसडोल थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि घटना सुबह तीन बजे के आसपास की है इसी दौरान आग बुझाने का काम जारी था कि वहां रखे सिलेंडर मे विस्फोट हो गया. जिसमें हमारा आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसे रायपुर रिफर किया गया है आग लगने की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!