सिंगारपुर में 21 से 27 अगस्त तक होगा श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन…

सारंगढ़। ग्राम सिंगारपुर में सावन मास के पावन अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामवासियों के आयोजन में होने वाली यह धार्मिक कथा 21 से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगी। कथा व्यास के रूप में पं.पंकज तिवारी (दीक्षा श्रीधाम वृंदावन) श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा का श्रवण कराएंगे।
आयोजकों के अनुसार कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा,धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के विभिन्न प्रसंगों से श्रद्धालुओं को परिचित कराया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
20 अगस्त को निकलेगी कलश यात्रा

कथा आयोजन से एक दिन पूर्व 20 अगस्त 2026 को दोपहर 02 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
कथा आयोजन के दौरान 27 अगस्त को रुद्राक्ष वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने कथा में यजमान बनने के लिए सहयोग राशि 1,500 रुपये तथा प्रसाद हेतु सहयोग राशि 500 रुपये निर्धारित की है।
आयोजन समिति ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का उद्देश्य धार्मिक वातावरण के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। सावन मास में आयोजित इस कथा को लेकर ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक: समस्त ग्रामवासी, सिंगारपुर, सारंगढ़ (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 7898497268, 7974315886




