छत्तीसगढ़
जेल में बंद बीजेपी नेताओं से मिलने पहुंची प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी


जगदलपुर: बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जेल में बंद बीजेपी नेताओं से मिलने पहुंची। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन से जुड़े 14 महीने पुराने मामले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व मनोहरदत्त तिवारी, रघु सेठिया जेल में बंद हैं। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के साथ सुरेश गुप्ता की पत्नी पार्षद सविता गुप्ता भी मिलने अंदर जाना चाहती थी लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया।




