

कांशीचुआ निवासी शोभाराम रात्रे ने आयुष्मान कार्ड में हो रही समस्या के संबंध में कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर सिंह ने समस्या का जल्द निराकरण की बात कही। नवापारा निवासी जीवन प्रसाद ने निजी अस्पताल में नसबंदी करवाने के पश्चात भी पत्नी के गर्भवती होने के संबंध में समस्या बताई जिस पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि यह गंभीर मामला है, उन्होंने बीएमओ को तत्काल मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बोतल्दा निवासी योगेन्द्र ने बिजली बिल अधिक आने की समस्या रखी। कलेक्टर सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिससे विभाग को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया जा सके। मुड़ागांव निवासी ललिता पैकरा ने ग्राम संगठन हेतु बैठक भवन की मांग की जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए। बड़े अतरमुड़ा निवासी सुभाष जायसवाल ने वृद्धा पेंशन की मांग की। कलेक्टर सिंह ने कहा कि सर्वे सूची में नाम होने पर वृद्धा पेंशन अवश्य रूप से प्रदान की जाएगी। महापल्ली निवासी सच्चिदानंद साव ने अपने खेतो से गुजरने वाली हाईटेंशन बिजली तार की समस्या बताई जिस पर कलेक्टर श्री सिंह जांच करवाकर मुवाअजा प्रदान करवाने की बात कही। माकमपुर सुवाताल निवासी दुष्यंत लहरे ने गौठान निर्माण अपूर्ण होने की शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने कहा कि सरपंच को आदेश दे दिया जाएगा कि गौठान के कार्य को जल्द पूर्ण कर दिया जाए। इस दौरान सहायक संचालक पंचायत विभाग महेश पटेल भी मौजूद रहे।
कलेक्टर रेडियो जनदर्शन में समस्या के निराकरण पर कि खुशी जाहिर
कलेक्टर के पहल पर प्रारंभ किया गया कलेक्टर रेडियो जनदर्शन का लोगों के बीच में अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। खरसिया निवासी प्रफूल्ल ने कहा कि डेढ़ साल से सड़क की समस्या से जुझ रहे थे, रेडियो जनदर्शन में मांग के पश्चात सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। छर्राटांगर निवासी भजन राठिया ने रेडियो जनदर्शन के माध्यम से समस्या ने निवारण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रथराम राठौर ने रेडियो जनदर्शन में अपनी बात रखी तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके घर पहुंच कर उन्हें टीका लगाया जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद कहा।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना पर कलेक्टर ने की किसानों से अपील
रेडियो जनदर्शन में कलेक्टर सिंह ने किसानों से अपील कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत धान के बदले रागी, दलहन, तिलहन जैसे फसलों को भी लिया जाए। इन फसलों के लेने से प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की आदान राशि प्रदान किया जाएगा। बड़े किसानो को कलेक्टर सिंह ने कहा कि धान के अलावा कुछ एकड़ में इन फसलों को लिया जाए। विभिन्न फसलों को शासन वनधन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीद रही है।




