सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल

खरसिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरा सहित विकास खण्ड के स्कूलों में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल ने साइकिलें बांटे।
एक बालक के शिक्षित होने से एक व्यक्ति ही शिक्षित होता है,परन्तु एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं चलाया जा रहा है जिसमें से एक सरस्वती सायकल योजना भी है। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता, परिवार-समाज के साथ देश एवं प्रदेश में अपना नाम रोशन करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल,पंचायत के पदाधिकारियों,शाला विकास समिति के अध्यक्ष सहित शाला के प्राचार्य, स्टॉफ एवं बच्चे मौजूद थे।




विकास खण्ड के अन्य कई स्कूलों में प्राचार्य,शाला विकास समिति के जिम्मेदारों की उपस्थिति में वितरण किया गया साइकिल...




