छत्तीसगढ़जांजगीर

सारा गांव में डॉ. महंत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

जांजगीर-चांपा । विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से बुधवार को नगर पंचायत सारा गांव के नागरिकों सहित आसपास के गांवों के लोगों ने मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। डॉ महंत ने सभी नागरिकों, आम जनता की मांग और उनकी समस्याओं को आत्मीयता से सुनी और उन पर शीघ्र उचित कार्रवाई करने और उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया।

डॉ. चरणदास महंत अपनी पत्नी कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के साथ मंगलवार की रात्रि सारा गांव नगर पहुंचे। बुधवार सुबह महंत निवास में बड़ी संख्या में अंचल के पंच, सरपंच,आम जनता और नागरिकों ने डॉ महंत से भेंट कर अपनी समस्या बताई और मांग के संबंध में आवेदन दिया। डॉ. महंत ने समस्याओं और मांगों का त्वरित निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सारा गांव नगर पंचायत अध्यक्ष राम किशन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिनेश्वर राठौर, जांजगीर नगरपालिका के अध्यक्ष भगवानदास गढेवाल, नगरपंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, राघवेंद्र प्रताप सिंह इंजीनियर वरिष्ठ पत्रकार रवि पांडेय, परमेश्वर निर्मलकर दिनेश राठौर देवरी तूफान सिंह चंदेल, राजेंद्र शुक्ला, गुलजार सिंह, रविंद्र शर्मा, शाश्वत दिवान ,रोशन बरेठ सहित पंचस सरपंच,पंच, अंचल के नागरिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!