
रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है लगभग हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। आज फिर से एक सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग को बुझा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र सरडामाल निवासी युवक हुए हादसे का शिकार अपने गांव से मोटरसाइकिल में सवार होकर युवक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलने कुर्मापाली जा रहे थे तभी गोरा पुटकापुरी मोड कुर्मापाली मे एक बेलगाम ट्रेलर ने बाइक समेत दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवकों में एक का नाम विमल यादव है तो दूसरे का नाम किशन सिदार हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरडामाल के रहने वाले हैं। घटना स्थल पर कोतरा रोड़ पुलिस मौजूद हैं।




