छत्तीसगढ़

लगने वाली है आचार संहिता, 12 बजे होगी घोषणा…

रायपुर। प्रदेश में जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। राज्य के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में बुधवार को चुनाव की घोषणा हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसमें वे निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले मंगलवार 23 नवंबर को उन्होंने सभी 10 जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ बैठकर कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए थे।

15 नगरीय निकाय जहां चुनाव होंगे उनमें बिरगांव, भिलाई, भिलाई चरौदा, रिसाली, सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, जामुल, खैरागढ़, प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम शामिल हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!