

अपने जीत के प्रति आश्वस्त है कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी

कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल के संरक्षण में मुझे जनता अपने वोट और सपोर्ट देकर विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद दे रहे है । निराकार पटेल ने आगे कहा कि उनका सपना है कि जिला पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य द्रुतगति से हो तथा शासन के योजनाओं का लाभ उसके वास्तविक हकदार को मिले इसके लिए मैं जिला पंचायत में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत शीर्ष संस्था है जहां से शासन की योजना एवं गतिविधियों का विकेंद्रीकरण ग्राम पंचायतों तक होता है इसके लिए समर्पित ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अनुभवी सदस्य आवश्यक है । इस दृष्टि से मुझे कांग्रेस पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है और मुझे जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है । चुनाव जीतने पर क्या आप जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भी अपनी दावेदारी करेंगे ? यह पूछे जाने पर निराकार पटेल ने कहा कि अभी तो फिलहाल मेरे सामने क्षेत्र क्रमांक 3 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित होना ही लक्ष्य है आगेहमारे पार्टी द्वारा दिए गए निर्देश और जिम्मेदारी के आधार पर ही अपना कदम बढ़ाऊंगा और मुझे पार्टी का निर्णय मान्य होगा । निराकार पटेल ग्राम धनागर के कृषक परिवार से संबंधित हैं जो किसानों और ग्रामीण जनों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं । उन्होंने अपने पिछले राजनीतिक अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य तथा विधायक प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन किया है तथा कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सिपाही के रूप में मैं सदैव जनसेवा से जुड़ा रहा हूं ।




