


छाल कोयला क्षेत्र में हाॅटी गांव से शराब बनाकर तस्करों द्वारा लाये जाने की सूचना उपनिरीक्षक संतोष नारंग को मिली, उन्होने तत्काल दबिश दी और महादेव पारा निवासी रवि सिंह यादव को 04 नग प्लास्टिक बोतलों में भरी 08 लीटर महुआ से बनी अवैध शराब बेचने के लिये रखे हुये पाया। आरोपी के घर से 02 डब्बों में भरा हुआ 60 कि.ग्रा. महुआ लाहन भी बरामद हुआ जो शराब तैयार करने के लायक था इससे लगभग 50 लीटर शराब पाऊचों में भर कर तस्करों द्वारा खपाया जाता। आरोपी रवि यादव गिरफ्तार कर कोर्ट से 14 दिन के रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
रायगढ़ चक्रधर नगर में गस्त के दौरान उप निरीक्षक आशीष उप्पल को मुखबिर ने बताया की कोढ़ीपारा निवासी गोकुल सारथी अपने घर से पाॅलिथिन में भर कर शराब बेच रहा है। टीम ने छद्म खरीददार भेजकर गोकुल सारथी के घर से शराब की खरीदी कराई, पुष्टि होने पर घर की तलाशी ली गई जिसमें कमरे में 06 लीटर शराब जेरिकेन व बोतलों में छुपाकर रखा पाया गया। आरोपी गोकुल सारथी पिता नन्दलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया।
बरमकेला क्षेत्र ग्राम बेंगची में भारी मात्रा में शराब बनाकर बेचे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी, इस पर जाॅच में उप निरीक्षक विकासपाल ने गजाधर चैहान के घर की तलाशी गवाहों के मौजूदगी में लिया गया, घर एवं बाड़ी से एक प्लास्टिक की बोरी में ब्लाडर (ट्रक के टायर के ट्यूब) में भरी शराब मापने पर 30 लीटर होना पाया। आरोपी गजाधर चैहान पिता जोहन लाल को विधिवत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत् कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के आदेश से आरोपी को 14 दिनों के रिमाण्ड पर रायगढ़ जेल भेज दिया गया।
रायगढ़ जिले के एडीईओ श्री रमेश अग्रवाल, संतराम वर्मा और विमल तिर्की के साथ फ्लांईग स्कवाड से दीनदयाल पटेल और एस.आई. कुमार अभिषेक की उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही। आरक्षकों जीतेश नायक, श्रीकांत राठौर, दसराम सिदार, भेखराम पटेल कहरू राम उरांव, पैतृष मिंज, रघुनाथ पैकरा और कुलदीप ठाकुर ने सर्चिंग कर शराब और लाहन जप्ती में महत्वपूर्ण कार्य किया।




