रायगढ़

मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा 12 हजार ली. का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट

मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा 12 हजार ली. का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट


कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने व पाइप लाइन फिटिंग के लिए शुरू हुई तैयारी

रायगढ़- जिले में कोरोना की अगली लहर से पहले कोविड अस्पतालों में स्थायी ऑक्सीजन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर फोकस करना है। जिसके तहत जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन प्लांट और पाइप लाइन फिटिंग का काम अस्पतालों में होना है। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने आज कोरोना प्रबंधन पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जल्द 12 हजार लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही एमसीएच लैलूंगा, सारंगढ़, धरमजयगढ़ व चपले में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पाइप लाइन फिटिंग व मेनिफोल्ड इंस्टालेशन का काम भी किया जाना है। कलेक्टर ने एमसीएच हॉस्पिटल रायगढ़ को पूरे 100 बेड को ऑक्सिजनटेड करने और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर में ऑक्सीजन पाइप लाइन फिटिंग का काम व इसकी टेस्टिंग अगले एक दो दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर में एसी इंस्टालेशन का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिये जिससे वहां आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जा सके। मेडिकल कॉलेज में एबीजीए डी डाइमर व इलेक्ट्रोलाइट टेस्ट्स के लिए जरूरी आइटम्स की खरीदी कर जल्द यह टेस्ट सुविधाएं भी शुरू करने के निर्देश दिए। जिससे एक ही छत के नीचे मरीजों को इलाज और तमाम जरूरी टेस्ट्स की सुविधाएं भी मिल सकें। इस दौरान टेस्टिंग की समीक्षा भी की गयी। कलेक्टर सिंह ने सभी विकासखण्डों को उनको मिले लक्ष्यों को अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। टेस्टिंग रिपोर्ट को तय समय के भीतर उपलब्ध कराने के लिए कहा।

इस दौरान एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य सहित कोविड अस्पतालों के संचालक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!