कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में चौंकाने वाले आंकड़े, दिल्ली में भी बढ़ा खतरा

देश के कई राज्यों में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. महाराष्ट्र में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, तो वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ गया है. बीच में राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आना शुरू हो गया है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत पहुंच गई है, जो बीते डेढ़ माह में सबसे ज्यादा है. इससे पहले ये आंकड़े 15 जनवरी को देखने के लिए मिले थे.
98.07 प्रतिशत रिकवरी रेट
दिल्ली में इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1404 पहुंच गई है. इसके अलावा 739 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.21 प्रतिशत हो गई है. वहीं दिल्ली में रिकवरी रेट 98.07 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के चलते एक मरीज की मौत हुई है, अब तक मिलाकर मौत का ये आंकड़ा 10 हजार 911 पहुंच गया है.




