
खरसिया। शिक्षा व्यवस्था में संवाद को सेतु और सहयोग को आधार मानते हुए शालेय शिक्षक संघ, विकासखंड खरसिया इकाई ने नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.एल. कुजूर एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्रदीप साहू से सौजन्य भेंट की। संगठन ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

नव पदस्थ बीईओ आर.एल. कुजूर ने ज्ञापन के प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। सेवा पुस्तिका संबंधी समस्या के समाधान के लिए शिविर आयोजित करने का सुझाव भी उन्होंने दिया, जिसका संगठन ने स्वागत किया।
बीईओ कुजूर ने खरसिया के शिक्षकों के पूर्व प्रदर्शन की सराहना करते हुए अकादमिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने में शिक्षकों और संगठन से निरंतर सुझाव एवं सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कार्यालय स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा भी दिलाया।
संगठन के पदाधिकारियों ने भी विभागीय स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए संवाद और समन्वय की इस पहल को सकारात्मक बताया।
आज की इस सौजन्य मुलाकात में संगठन के जिला पदाधिकारी सच्चिदानंद पटेल,शोभेंद्र कुमार पटेल, पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता एवं विकासखंड पदाधिकारी अनुज कुमार प्रधान ,भुनेश्वरी मंथन, अर्चना राठौर, कविता राठौर, रेवती वारे, सुमित्रा भारती, गार्गी राठौर, दयन्ती कुजूर, सविता पाणीग्राही ,आलिया बेगम पुष्प लता सिदार,राजेंद्र सिदार,राजेंद्र पटेल,उत्तरा राठिया ,मनीराम सोनी, फिरतराम सांडे,रथ लाल उरांव,गंगाध्वज सिदार, कमलेश पटेल,निराकार पटेल, नूतन पटेल, ननकी दाऊ सिदार, गोविंद वर्मा, लव साहू, भुवन पटेल, सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




