ChhattisgarhRaigarh

दीपावली के लिए अस्थाई फटाका लाइसेंस हेतु 06 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन…

रायगढ़,दीपावली पर्व 2026 को ध्यान में रखते हुए जिले में अस्थाई फटाका लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 18 सितंबर से 6 अक्टूबर तक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति, साईट मैप (नजरी नक्शा) तथा स्वयं का एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा निर्धारित शुल्क के रूप में 600 रुपये का चालान जमा करना होगा। यह राशि 0070-अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थों के लिए शीर्ष के अंतर्गत जमा कर चालान की मूल प्रति आवेदन के साथ प्रस्तुत करनी होगी। लोक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन सबमिट कराने के बाद उसकी पावती सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लाइसेंस शाखा, कक्ष क्रमांक 33, कलेक्ट्रेट रायगढ़ में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि 6 अक्टूबर के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!