
खरसिया/बरगढ़। पिता के पद चिन्हों में चलते हुए राजनैतिक,सामाजिक धार्मिक,आस्था और विश्वास की परंपरा को जीवंत रखते हुए

विधायक उमेश पटेल ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बरगढ़ स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना किए।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1952381517961019666?t=Belej9aD9Kmm1LwVfTnOYg&s=19
भगवान भोलेनाथ के चरणों में पूरे क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना करते हुए श्रद्धा भाव से रुद्राभिषेक व जलार्पण किया गया।

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर,जो कि वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है, यहां शहीद नंदकुमार पटेल का गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है। उनके जीवन काल में इस पावन धाम का विशेष स्थान रहा, और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल आज भी अपने विश्वास के साथ इस पवित्र स्थल पर दर्शन और पूजन करते है।

पूजा के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्ति भाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। “ॐ नमः शिवाय” के मंत्रों की गूंज और घंटियों की मधुर ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

सुकदेव डनसेना ने बताया कि यह अवसर न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान था,बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए एक प्रेरणा भी,कि शहीद नंदकुमार पटेल जैसे जननेता न केवल जनसेवा में अग्रणी थे,बल्कि धर्म और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था भी गहरी थी। आज उनका परिवार उसी भावना को आगे बढ़ा रहा है,जो समाज को एकजुट करने का संदेश देता है।

हर-हर महादेव




